सवारियां बिठाने के विवाद में ई-रिक्शा चालक को पीटकर किया जख्मी
लखीमपुरखीरी, जून 12 -- थाना क्षेत्र में सवारियां बिठाने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक ई-रिक्शा चालक को रोककर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीतलापुर गांव निवासी सुदामा पुत्र कौशल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई मुकेश कुमार परिवार के भरण-पोषण के लिए ई-रिक्शा चलाता है। बुधवार शाम वह शीतलापुर से खैरीगढ़ होते हुए सिंगाही जा रहा था। आरोप है कि खैरीगढ़ बाजार चौराहे पर बैठी तीन सवारियों को बैठाने को लेकर ओमनी चालक मुन्ने पुत्र असहेदा से उसकी कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- सवारियां बिठाने के विवाद में ई-रिक्शा चालक को पीटकर किया जख्मी दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होने लगी, लेकिन ग्रामीणों के हस्तक्षेप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.