हरदोई, अप्रैल 3 -- सवायजपुर। रूपापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर सवायजपुर पुलिस सहित अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने घटना स्थल का जायजा लिया। ऊंचागांव निवासी राजवीर, सोनपाल शाहाबाद में एक ज्वेलर्स के यहां सोने का हार, झाले और और एक नाक की नथुनी गिरवी रखने जा रहे थे। तभी सैदापुर के पास गंगा एक्सप्रेस वे के सर्विस लेन रोड पर एक बाइक पर सवार दो लोग आए। राजवीर, सोनपाल के हाथ से गहनों से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। यह घटना शुक्रवार को दोपहर लगभग तीन से चार बजे की बताई जा रही है। फिलहाल देर शाम तक हरदोई पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने सवायजपुर कोतवाली पहुंच कर घटना की जानकारी ली। टीमें गठित कर जल्द खुलासा करने को कहा। थानाध्यक्ष सवायजपुर प्रिंस कुमार ने बताया मुकदमा लिखा जा रहा है। एसपी के निर्देश पर पु...