हरदोई, फरवरी 28 -- हरदोई। क्षेत्र में चार महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के निर्माण को शासन से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह स्वीकृति क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों से संभव हुई है। करीब 412 लाख रुपये की लागत से लगभग छह किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। स्वीकृत मार्गों में गौटिया से जमालपुर, धीरपुर से अन्ना, नुर्रा से हरिपलापुर होते हुए मटका तथा ब्रह्मरौली से मिश्रनपुरवा तक सड़क निर्माण शामिल है। लंबे समय से जर्जर सड़कों और खराब आवागमन की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को इस परियोजना से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। विशेषकर बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव से होने वाली दिक्कतें अब कम होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.