सवायजपुर में गर्रा नदी में नहाते समय युवक डूबा
हरदोई, मई 23 -- सवायजपुर। ग्राम रमपुरा निवासी गौरव की गर्रा नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। गौरव (18) नदी में नहा रहा था। तभी वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने काफी प्रयास के बाद उसे पानी से बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- दोस्तों संग शर्त लगाना पड़ा भारी, गंगा में डूबे युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.