दरभंगा, जनवरी 29 -- दरभंगा, संवाद सूत्र। यूजीसी के नए नियम को वापस लेने की मांग को लेकर गुरुवार को सवर्ण समाज की ओर से शहर में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान वे सवर्ण एक्ट, सवर्ण छात्रवृत्ति, सवर्ण छात्रावास आदि की मांग भी कर रहे थे। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि देश के सवर्णों के साथ संविधान निर्माण के समय से ही षड्यंत्र रचा गया। कानून व योजनाओं में सवर्णों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर रखा गया है। अब सवर्ण छात्रों, युवाओं व महिलाओं को जबरन गुनाहगार मानकर नया कानून लाया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगाकर देश के सवर्ण समाज के साथ न्याय किया है। रीता सिंह ने कहा कि सवर्ण एक्ट, सवर्ण छात्रवृत्ति, सवर्ण छात्रावास आदि जैसे कानून ही अब सवर्णों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.