सवर्ण समाज ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
अमरोहा, सितम्बर 9 -- सवर्ण चेतना मंच पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शैलेष दुबे को सौंपा। आरक्षण व्यवस्था की समयबद्ध समीक्षा, आर्थिक आधार पर आरक्षण व एससी-एसटी एक्ट में संशोधन की मांग उठाई। सवर्ण समाज से जुड़े मुद्दों को भी उठाया। मंच पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी वर्ग के अधिकारों को कम करना नहीं बल्कि रोजगार एवं संवैधानिक जीवन में समान अवसर, पारदर्शिता व सामाजिक न्याय को मजबूत करना है। सवर्ण समाज से जुड़े मामलों में कई बार शिकायत के आधार पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच व समान न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप प्रावधान किए जाने की मांग की। आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग कर कहा कि बदलते सामाजिक एवं आर्थिक हालात के अनुरूप इसकी समयबद्ध समीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.