हरिद्वार, अगस्त 24 -- जंतर मंतर दिल्ली में धरना दे रहे सवर्ण समाज के युवाओं को जबरदस्ती उठाने का विरोध समाज ने किया। इस दौरान समाज ने एसडीएम योगेश कुमार मेहरा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। सोमवार को तहसील के सामने धरना दे रहे वक्ताओं ने कहा कि सवर्ण समाज द्वारा यूजीसी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की आवाज़ को दबाने का कार्य सरकार कर रही है। जबरदस्ती युवाओं को उठाकर धरना स्थल से ले जाया गया। उक्त यूजीसी अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। इसके कारण सवर्ण समाज के बच्चों का भविष्य खतरे में है। इस प्रकार की अधिसूचनाएं देश हित में नहीं हैं। यह भी पढ़ें- UP चुनाव से पहले सवर्ण नाराज, आंदोलन का आगाज; भाजपा की बढ़ सकती है टेंशन उन्होंने कहा कि जल्द ही नेताओं का घेराव किया जाएगा। सिर्फ कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने...