सवर्ण समाज ने एकजुटता का दिया संदेश
सोनभद्र, जून 20 -- सोनभद्र। सवर्ण समाज को एकजुटता का संदेश देने के लिए सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय शनिवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान पहुंचे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को सबसे अधिक आवश्यकता आपसी एकता और संगठन की है। समाज की मजबूती तभी संभव है, जब सभी लोग मिलकर सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सवर्ण समाज के योगदान का उल्लेख करते हुए नई पीढ़ी को इतिहास से परिचित कराने की बात कही। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्पल श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ला, ललित पाठक, कमला तिवारी, हेमंत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.