धनबाद, अगस्त 30 -- बरोरा। धनबाद सवर्ण समाज की ओर से एक सितंबर को धनबाद में प्रस्तावित आक्रोश रैली की सफलता को लेकर रविवार को बरोरा क्षेत्र के रंगूनीबाड़ी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली की तैयारी और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में एक सितंबर को धनबाद के जिला परिषद मैदान में बड़ी संख्या में पहुंचने की सहमति जताई। बाघमारा सवर्ण समाज के अध्यक्ष अनुज सिंह समेत अन्य लोगों ने कहा कि सवर्ण समाज की मुख्य मांग आरक्षण को जाति के बजाय आर्थिक आधार पर लागू करना है। बताया गया कि जिला परिषद मैदान में एकत्रित होने के बाद आक्रोश रैली के रूप में रंधीर वर्मा चौक तक मार्च निकाला जाएगा। वहां राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन धनबाद उपायुक्त को सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया जाएगा।बै...