हापुड़, मार्च 1 -- करणी सेना ने गांव सपनावत स्थित मैदान में रविवार को यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें सवर्ण समाज के लोगों ने सात मार्च को दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय कूच करने का ऐलान किया। प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने कहा कि यूजीसी के नए प्रावधान विशेषकर ईक्वल ऑपर्च्युनिटी सेंटर और जाति-आधारित भेदभाव से जुड़े बिंदु सामान्य वर्ग के छात्रों के अधिकारों पर सीधा प्रहार हैं। यह काला कानून तत्काल वापस नहीं लिया गया, तो राष्ट्रवादी प्रताप सेना के आह्वान पर प्रस्तावित आंदोलन को व्यापक समर्थन देकर दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये बदलाव शैक्षणिक संस्थानों में सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यदि नियमों की वापसी नहीं हुई, तो देशभर में गंभीर असंतोष पैदा होगा, जिसकी जिम्मेदारी ...