धनबाद, अगस्त 31 -- भूली के सवर्ण समाज की बैठक रविवार को बी ब्लॉक स्थित विवाह भवन में नीलुकांत सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। इसमें वक्ताओं ने यूजीसी को काला कानून बताते हुए इसे सवर्ण समाज के लिए अभिशाप बताया। कहा कि आरक्षण का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर सभी जाति के लोगों को मिलना चाहिए। बैठक में तमाम सवर्ण समाज के लोगों से एक सितंबर को धनबाद में सवर्ण समाज की प्रस्तावित रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। मौके पर नवीन सिंह, भूपेंद्र सिंह, पंकज सिंह, सत्येंद्र सिंह, रविशंकर, भोला सिंह, राम दुलार रॉय, रविंदर सिंह, गजेंद्र सिंह, लड्डू सिंह, विष्णु सिंह, प्रवीण सिंह, जयश्री रॉय, मनोज सिंह, संजीव कुमार, रवि सिंह, संतोष सिंह, सुनील सिंह, जमुना सिंह, जयप्रकाश सिंह, मिथिलेश सिंह, सोनू सिंह आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सवर्ण समाज ने...