जौनपुर, मार्च 22 -- नौपेड़वा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेन्द्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि अब सवर्ण विरोधी ताकतों को सत्ता से दूर करने का लक्ष्य है। आने वाले 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाप्त हो जाएगी। कहा कि पूरा विप्र समाज अन्य सर्वणों के साथ मिलकर सवर्ण विरोधी ताकतों को नेस्तनाबूद करने का कार्य करेगा। वह शनिवार शाम को लखनऊ से चलकर बक्शा विकास खण्ड के सुजियामऊ गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पण्डित श्रीपति उपाध्याय के आवास पर पहुंचे। उन्होंने जनपद के ब्राह्मण पदाधिकारियो के सम्मान समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीते 28 फरवरी को लखनऊ में हुए प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेने वाले पदाधिकारियो का सम्मान जिले जिले में जाकर करने का कार्य कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.