सवर्ण महासंघ और ब्राह्मण समाज ने किया भाजपा के जमशेदपुर बंद का समर्थन
जमशेदपुर, जुलाई 2 -- जमशेदपुर। सवर्ण महासंघ फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीडी त्रिपाठी तथा ब्राह्मण समाज (वशिष्ठ सेवा शौर्य समिति) के संरक्षक डॉ. दिलीप ओझा और मुन्ना चौबे ने 3 जुलाई को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद का समर्थन किया है। जारी बयान में त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। उन्होंने हिमांशु सिंह की हत्या और शहर में बढ़ती चापड़बाजी व चेन छिनतई की घटनाओं पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की। वहीं डॉ. दिलीप ओझा और मुन्ना चौबे ने मांग की कि मामले के सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए तथा हिमांशु सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। यह भी पढ़ें- भाजपा के जमशेदपुर बंद का समर्थन करेगी आजसू उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.