वाराणसी, जनवरी 25 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। यूजीसी के नए कानून के विरोध में शांति मार्च निकाल रहे सवर्ण समाज के छात्रों को लंका पुलिस एवं जिला प्रशासन ने बलपूर्वक रोक दिया। रविवार की सुबह ये छात्र संत रविदास द्वार से बीएचयू सिंहद्वार की ओर जा रहे थे। हेरिटेज हॉस्पिटल के पास पुलिस ने इन छात्रों को घेर कर रोक लिया। बीएचयू से एलएलएम कर रहे छात्र मिहिर पांडेय ने कहा कि हम लोग यूजीसी के नए नियम के विरोध में शांति मार्च निकालकर अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहते थे लेकिन जिला प्रशासन ने हमें अपनी बात भी नहीं कहने दे रहा है। लंका पुलिस ने मीडिया से बात करने से भी रोकने का प्रयास किया। मार्च में शामिल छात्रों अजय मिश्र, राजेंद्र सिंह, अजय पांडेय, एमबी.सिंह, संतोष पांडेय, राकेश त्रिपाठी, अखिलेश पांडेय, बृजेश्वर त्रिपाठी, ओझाजी, गुड्डू मिश्रा, जित...