चतरा, फरवरी 3 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि। देश भर में यूजीसी बिल को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पत्थलगड्डा प्रखंड में भी सवर्ण समाज ने यूजीसी बिल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है।इस दौरान सवर्ण समाज के लोगों के द्वारा वॅउ काला कानून का पुतला बनाकर फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन को और भी उग्र किया जाएगा। कार्यक्रम में समाजसेवी बिमल सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जल्दबाजी में लिया गया निर्णय है व इस कानून को फिर से अध्ययन करने की जरूरत है, मै माननीय सर्वोच्च न्यायालय के लिए गए सम्मान करता हूं। सुनील सिंह, विजय पांडे, अभय सिंह, कल्लू पांडे आ अन्य ने कहा कि यूजीसी बिल एक काला कानून है, जिसे सरकार को तुरंत वापस लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून की आड़ में सर...