मऊ, सितम्बर 11 -- मऊ, संवाददाता। आरक्षण व्यवस्था की व्यापक समीक्षा, यूजीसी के वर्ष 2026 के नवीन प्रावधानों की समीक्षा एवं वापसी, एससी/एसटी अधिनियम के कथित दुरुपयोग पर प्रभावी रोक, सवर्ण/सामान्य वर्ग आयोग के गठन तथा ईडब्ल्यूएस व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल पर सवर्ण एकता मंच के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना-प्रदर्शन के बाद मंच की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री मांग-पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। प्रदर्शन के अंत में सवर्ण एकता मंच के प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो वे इस आंदोलन को और व्यापक तथा उग्र रूप देने के लिए बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- यूजीसी 2026 को स्पष्ट व कठोर बनाने और ईडब्लूएस की समीक्षा की मांग...