कोडरमा, मार्च 30 -- झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। कोडरमा जिला सवर्ण एकता मंच की ओर से झुमरी तिलैया स्थित एक होटल में सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनाव में जिले से निर्वाचित सवर्ण जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन रामचंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ के अध्यक्ष रामलखन सिंह, ब्राह्मण समाज के दीनानाथ पांडेय, ब्रह्मर्षि समाज के प्रो. कमलेश कुमार कमल और कायस्थ समाज के मनोज सहाय 'पिंकू' सहित अन्य वक्ताओं ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने उनके कार्यों और विश्वास के आधार पर उन्हें प्रतिनिधि चुना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी जनप्रतिनिधि अपने कार्यकाल में सबको साथ लेकर क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे औ...