बेगुसराय, जुलाई 4 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। बिहार राज्य सवर्ण आयोग के सदस्य राजकुमार सिंह ने शनिवार को खोदावन्दपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर अघिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा सवर्णों के लाभ के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर इस प्रखंड क्षेत्र में उन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने ईडब्ल्यूएस के लाभ से गरीब सवर्ण परिवार को लाभ मिलने पर विशेष चर्चा की। बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने उनका स्वागत किया। मौके पर सीओ प्रीति कुमारी, थानाध्यक्ष चंदन कुमार, बीपीआरओ, प्रभारी डॉक्टर सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...