कानपुर, अप्रैल 22 -- कानपुर। अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा ने केंद्र और प्रदेश सरकार से सवर्ण आयोग गठित करने की मांग की है। स्थानीय प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ दिवाकर मिश्र, नरेश त्रिपाठी एडवोकेट. डॉ नरेंद्र द्विवेदी, वरुण मिश्रा, ओम नारायण त्रिपाठी ने कहा कि जब अनुसूचित वर्ग ,अल्पसंख्यक वर्ग और पिछड़े वर्ग के लिए राष्ट्रीय तथा प्रांतीय आयोग बनाए जा चुके हैं तो सवर्णों के लिए सवर्ण आयोग का गठन क्यों नहीं किया जा रहा है। उन्होंने अनुसूचित, अल्पसंख्यक व पिछड़ी जातियों के भांति गरीब सवर्ण जाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने की मांग की। दोनों प्रस्ताव शुक्रवार को अंध विद्यालय सभागार नेहरू नगर में आयोजित भगवान प...