कानपुर, अगस्त 25 -- चकेरी। जातिगत आरक्षण के दुरुपयोग, वंचितों के अधिकारों और सवर्ण समाज की वर्तमान चुनौतियों पर सर्व श्री ब्राह्मण महासभा की ओर से जेके कॉलोनी में बैठक हुई। इसमें वर्तमान परिस्थितियों से जूझ रहे सवर्ण समाज की स्थिति पर चर्चा कर सवर्णों की समस्याओं, आरक्षण के अनुचित दुरुपयोग और इसके कारण सवर्णों व आरक्षित श्रेणी के ही वास्तविक वंचितों को उनके अधिकारों से दूर रखे जाने के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया। साथ ही सवर्णों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी कहा कि संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ या दिल्ली जाकर सरकार के समक्ष अपनी मांगें प्रस्तुत करेगा। यह भी पढ़ें- श्रावणी पर्व और सामाजिक व्यवस्था पर किया चिंतन यह पहल किसी वर्ग विशेष के विरोध में नहीं है, बल्कि अपने अधिक...