जौनपुर, फरवरी 18 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के सवंसा गांव में स्थित महामाई मंदिर परिसर में सोमवार की रात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर्व पर 24 घंटे का श्री रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान कार्यक्रम आयोजक गणेश शेखर उपाध्याय बबलू एवं वैशाली उपाध्याय ने विधि विधान से हवन पूजन किया। शाम को करीब दो सौ जरूरतमंदों को कम्बल एवं सम्मान किया गया। देर रात तक हजारों महिला एवं पुरुषों ने विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने मंदिर परिसर में स्थित गणेशजी, भगवान भोलेनाथ, राम, लक्ष्मण एवं सीता के अलावा बजरंगबली का दर्शन पूजन कर पुण्यलाभ लिया। इस दौरान प्रोफेसर मनोज मिश्र, अम्बरीष उपाध्याय सुड्डू, डब्लू उपाध्याय, डॉ. सुधीर उपाध्याय, पूर्व प्रधान अवधेश मिश्र, कमले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.