पिथौरागढ़, अप्रैल 12 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। गंगोलीहाट पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को क्षेत्र में एक व्यक्ति शराब के नशे में अशांति फैलाते हुए मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं पुलिस ने एसएसबी ऐंचोली में साइबर जागरुकता और एनडीपीएस को लेकर जागरुकता अभियान चलाया और जवानों को साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...