सल्फास पाउडर निगलने के बाद युवक की मौत
मऊ, मई 23 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भोईलीपुर निवासी 35 वर्षीय राजू पुत्र अंतू राम शनिवार दोपहर में अज्ञात कारणों से सल्फास पाउडर का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर पत्नी एवं पुत्र प्राइवेट वाहन से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। यहां उपचार के दौरान ही इसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल कमलकांत वर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.