अल्मोड़ा, अप्रैल 22 -- मुकेश सक्टा, सल्ट। सीओ भावना कैंथोला ने सल्ट थाने में जनसुनवाई शिविर लगाया। शिविर में कानून व्यवस्था से संबंधित शिकायतें सुनीं गईं। व्यापार मंडल, सीएलजी सदस्यों और ग्रामीणों ने नशे की रोकथाम से लेकर यातायात व्यवस्था और गश्त आदि की बात कही। इस पर सीओ ने एसओ कश्मीर सिंह को शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करने कहा। इस दौरान मालखाने में जमा पांच बाइकों की नीलामी भी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...