सल्ट में बर्तन धो रही महिला सामने बाघ देख बेहोश हुई
अल्मोड़ा, जून 26 -- सल्ट। बाघ प्रभावित सल्ट ब्लॉक के तड़म गांव के सतनिया तोक में एक महिला के सामने अचानक बाघ आने से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। गांव की महिला घर के बाहर बर्तन धोने निकली थीं, तभी अचानक उनके सामने बाघ आकर खड़ा हो गया। बाघ को इतने नजदीक देखकर महिला बुरी तरह घबरा गई और बेहोश हो गई। सल्ट के तड़म सहित अन्य गांवों में बाघ की दहशत कम होने के बजाए लगातार बढ़ रही है। अब ताजा मामला तड़म के सतनिया तोक से सामने आया है, जिसमें घर के बाहर बर्तन धो रही हरी देवी पत्नी इंद्र सिंह के सामने बाघ ने दस्तक दे दी। यह भी पढ़ें- हाथियों के विचरण पर वन विभाग ने नहीं दिया ध्यान, चली गई महिला की जान बाघ को सामने देख हरी देवी के होश उड़ गए और वह जोर-जोर से शोर मचाते हुए जान बचाने के लिए घर के भीतर भागी। डर के मारे वह कमरे में चारपाई के नीचे छिप गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.