अल्मोड़ा, जून 28 -- सल्ट। ब्लॉक के ग्राम बौड तल्ला में शनिवार सुबह बाघ ने एक गौशाला में घुसकर दो बकरियों को अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत और भय का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्राम बौड तल्ला निवासी पीड़ित संजय बिष्ट ने बताया कि उनकी गौशाला घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। शनिवार सुबह अचानक बकरियों के शोर की आवाज सुनकर जब वह दौड़कर गौशाला पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। बाघ उनकी दो बकरियों को मार चुका था, जिनमें से एक बकरी गाभिन थी। घटना की जानकारी मिलते ही वन बीट अधिकारी राजीव पांडे मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित को जल्द उचित मुआवजा दिलाने की कागजी प्रक्रिया शुरू की। साथ ही उन्होंने ग...