अल्मोड़ा, अगस्त 3 -- गोविंद रावत, सल्ट। ब्लॉक के डभरा सौराल के घोड़ीधार तोक में सोमवार को बाघ ने नवविवाहिता को मार डाला। घटना के समय महिला गोबर फेंकने घर से 30 मीटर की दूरी पर गई हुई थी। महिला की मौत के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गुस्साए लोगों ने शव को उठाने से इनकार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक 22 साल की शैलू का विवाह घोड़ीधार निवासी रविंद्र सिंह नेगी के साथ नवंबर 2025 में हुआ था। रोज की तरह सोमवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे मवेशियों का गोबर घर से 30 मीटर की दूरी पर फेंकने गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठा गुलदार शैलू पर हमला कर उठा ले गया। भतीजे के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक बाघ शैलू को दूर ले जा चुका था। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू कर दी। दो घंटे की तलाश के बाद करीब नौ बजे घर से करीब दो क...