अल्मोड़ा, जून 15 -- कमल पंत, सल्ट। ग्रामसभा मैठाणी में लगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 250 ग्रामीणों को लाभ मिला। यहां चामुंडा अस्पताल काशीपुर के संस्थापक डॉ. यशपाल रावत के नेतृत्व में डॉक्टरों ने हड्डी, चर्म और महिलाओं से संबंधित बीमारियों की जांच की। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता परम कांडपाल, वरिष्ठ सर्जन डॉ. विनय उपाध्याय, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र तोमर, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नुपुर सिन्हा, विनोद कुमार भट्ट, रविन्द्र सिंह चौहान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...