सलौना स्टेशन से होकर चलेगी यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल ट्रेन, त्योहार में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
बेगुसराय, अक्टूबर 7 -- बखरी। निज संवाददाता त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यशवंतपुर और सहरसा के बीच विशेष साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के आठ फेरे चलाने की घोषणा की है। खास बात यह है कि दक्षिण भारत को बिहार से जोड़ने वाली यह स्पेशल ट्रेन सलौना स्टेशन पर भी रुकेगी, जिससे बखरी सहित आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह अतिरिक्त ट्रेन महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दक्षिण पश्चिम रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 06581 यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल 11, 18 और 25 अक्टूबर तथा 1, 8, 15, 22 और 29 नवंबर 2026 को चलेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 06582 सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल 14, 21 और 28 अक्टूबर तथा 4, 11, 18 और 25 नवंबर एवं 2 दिसंबर 2026 क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.