बेगुसराय, मार्च 26 -- बखरी, निज संवाददाता। चैत्र नवरात्र पर सलौना एवं डरहा स्थित दुर्गा मंदिरों में चार दिवसीय मेले के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सप्तमी-अष्टमी की रात माता के पट खुलते ही भक्तों का सैलाब दर्शन के लिए पहुंच गया। बखरी, बागवन, लौछे, बहोरचक, विजयलख, नदैल, चकहमीद, विक्रम नदैल, शकरपुरा, महादेवचक, राटन, परिहारा और समसा सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। मेले में खान-पान के विभिन्न स्टॉलों के साथ टावर झूला, ड्रैगन झूला, ब्रेक डांस और मौत का कुआं जैसे आकर्षणों का लोगों ने जमकर आनंद उठाया। वहीं, डरहा दुर्गा मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम किया गया। देर रात वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच माता के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले गए। म...