बेगुसराय, सितम्बर 2 -- बखरी, निज संवाददाता। समस्तीपुर मंडल के अनुमंडल मुख्यालय स्थित सलौना और डॉ. श्रीकृष्ण सिंह नगर गढ़पुरा रेलवे स्टेशन की सिग्नलिंग व्यवस्था अब आधुनिक होगी। यह भी पढ़ें- 233 करोड़ से 21 स्टेशनों पर लगेगी इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंगआधुनिकीकरण की जानकारी भारतीय रेलवे ने पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के 21 स्टेशनों पर कुल 233 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) व्यवस्था लागू करने की स्वीकृति दी है। इसमें सलौना और डॉ. श्रीकृष्ण सिंह नगर गढ़पुरा स्टेशन भी शामिल हैं। स्वीकृत योजना के तहत इन स्टेशनों पर वर्तमान पैनल इंटरलॉकिंग व्यवस्था को हटाकर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली स्थापित की जाएगी। इससे दोनों स्टेशनों समेत मंडल के चिन्हित स्टेशनों की सिग्नलिंग व्यवस्था अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और बेहतर होगी।...