लखीसराय, अप्रैल 26 -- लखीसराय, हिप्र। टाउन थाना क्षेत्र के सलौनाचक गांव में शनिवार को युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान सलोना चक गांव निवासी स्व रविंद्र सिंह के 28 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई। पीड़ित ने मारपीट का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया। हालांकि मारपीट का आरोप स्थानीय ग्रामीण पर लगाते हुए इलाज उपरांत उनके खिलाफ थाना में प्राथमिकी की दर्ज कराने की बात कही। यह भी पढ़ें- मारपीट कर अधेड़ महिला को घायल किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...