भभुआ, फरवरी 17 -- सोने की 4 चेन, 6 जोड़े झुमका, 8 अंगुठी, दो लाख नकद ले गए चोर चांद, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सलौंजा गांव के बंद घर में गत शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों में लाखों की चोरी की। गृहस्वामी राधेश्याम सिंह के घर हुई चोरी की जानकारी शनिवार को ही हो गई थी। उनके बड़े बेटे गुड्डू सिंह की लिखित सूचना पर थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार जाकर जांच की। जेवरात लगभग तीन लाख रुपए के चोरी होने की बात सामने आई। इस गांव के दूसरे पीड़ित गृहस्वामी विजेन्द्र सिंह के घर चोरी शुक्रवार की रात में ही हुई। लेकिन, उन्हें इस घटना की जानकारी मंगलवार को तब हुई, जब उनकी पत्नी कमरे में कुछ सामान रखने के लिए गई। महिला ने पर्दा हटाकर ताला खोलना चाहा तो देखा कि ताला पहले से खुला है और उसमें रखे सामान गायब है। यह देख घबराई पत्नी उषा देवी अपने पति, बेटी सोनाली और ब...