सीवान, मार्च 24 -- दरौंदा। इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिन छात्र-छात्राओं के अच्छे अंक आए हैं। उनके परिजन फूल नहीं समा रहे है। परिवार वाले, स्थानीय लोग, व परिचित उन बच्चों को बधाइयां दे रहे हैं। बच्चों की उपलब्धि पर स्थानीय लोग काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल का इंटर कॉलेज बगौरा की छात्रा व बगौरा निवासी अनिल कुमार गुप्ता की पुत्री सलोनो कुमारी ने 432 अंक लाकर परिवार के साथ-साथ स्कूल का भी नाम रौशन किया है। इसी स्कूल के हिमांशु कुमार राम 422 अंक, आशीष कुमार शाह 418 अंक, गोलू कुमार 408 अंक, संध्या कुमारी ने 419 अंक लाकर अपने परिवार व स्कूल का नाम रोशन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...