सलोना मोड़ के समीप ट्रक के धक्के से होटल कर्मी की मौत
गोपालगंज, मई 21 -- गोपालगंज।जिले के बरौली थाने के सलोना मोड़ के समीप एनएच 27 पर गुरुवार की सुबह ट्रक के धक्के से एक होटल कर्मी की मौत हो गई। मृतक बरौली थाने के ही बतरदेह गांव के स्व. गोधर मांझी का 55 वर्षीय बेटा बहादुर मांझी था। घटना की सूचना मिलने के बाद बरौली थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया।
घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बहादुर मांझी सलोना मोड़ के समीप स्थित एक होटल में पिछले कई वर्षों से काम करता था। गुरुवार की सुबह में वह होटल से अपने घर पैदल ही जा रहा था। इस दौरान सलोना मोड़ के समीप वह एनएच 27 पार कर रहा था। सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे धक्का मार दिया और फरार हो गया। ट्रक के धक्के से होटल कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.