औरंगाबाद, जुलाई 29 -- मदनपुर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय सलैया बुधवार को महिला और बालिका सुरक्षा को लेकर जागरूकता का केंद्र बना रहा। कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में पुलिस दीदी टीम अभया ब्रिगेड ने ऑपरेशन विधि पालक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पुलिस अवर निरीक्षक श्वेता कुमारी ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Sasaram News: साइबर सुरक्षा से लेकर महिला संरक्षण तक, विद्यार्थियों को मिला कानून का पाठमहिलाओं और बालिकाओं के अधिकार उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा व आत्मविश्वास बढ़ाना, कानूनी अधिकारों की जानकारी देना, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा स्कूल, कॉलेज और कोचिंग की छात्राओं को जागरूक बनाना ह...