सलैया रेलवे स्टेशन रोड बनाने को लेकर रेलवे से मिला एनओसी
गिरडीह, मई 31 -- गिरिडीह। पचंबा क्षेत्र स्थित सलैया रेलवे स्टेशन पथ के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य हेतु रेलवे विभाग द्वारा आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्रदान कर दिया गया है। इससे वर्षों से लंबित इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। पचंबा के युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय युवाओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार इस विषय को उठाए जाने और आग्रह किए जाने के बाद पूर्व रेलवे के जेआरयूसीसी सदस्य एवं समाजसेवी मुकेश कुमार जालान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जनवरी 2026 में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.