हजारीबाग, मार्च 5 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सलैया स्थित देवी मंडप परिसर में वासंती दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक हुई। बैठक में वासंती दुर्गापूजा के सफल आयोजन को लेकर नई समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि इस वर्ष पूजा को भव्य, श्रद्धापूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न कराया जाएगा। नवगठित समिति में मुकेश दास को अध्यक्ष, जीबलाल पंडित को उपाध्यक्ष, रोहित प्रसाद को कोषाध्यक्ष, यशराज साहा को सचिव तथा विकास कुमार को सह सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई। वहीं पूजा के सफल संचालन, मार्गदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिवक्ता रामसेवक प्रसाद को मुख्य संरक्षक सह निगरानी समिति अध्यक्ष बनाया गया है। मुखिया इंद्रदेव प्रसाद और सूर्यदेव मंडल को संरक्षक की जिम्मेवारी दी गई। समिति को सशक्त बन...