औरंगाबाद, फरवरी 10 -- सलैया थाना पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान के तहत एक बाइक से 20 लीटर स्पिरिट बरामद कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, इस दौरान काले रंग की स्प्लेंडर बाइक से आ रहे व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ में उसकी पहचान सलैया निवासी सिकंदर साव के पुत्र निरंजन साव के रूप में हुई। बाइक की तलाशी लेने पर उसमें स्पिरिट बरामद किया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया और शराब कारोबार से जुड़े आरोप में उसके विरुद्ध मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.