गोपालगंज, फरवरी 28 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र के सलेहपुर गांव में शनिवार सुबह चावल बनाने के लिए गर्म किए जा रहे पानी में गिरने से एक डेढ़ वर्षीया बच्ची की झुलसकर मौत हो गई। मृतका गांव के धुरंधर राम की डेढ़ वर्षीय पुत्री पल्लवी कुमारी थी। घटना के संबंध में बताया गया कि शनिवार सुबह पल्लवी की मां चूल्हे पर बड़े बर्तन में चावल बनाने के लिए पानी गर्म कर रही थी। इसी दौरान बच्ची खेलते-खेलते चूल्हे के पास पहुंच गई। उस समय परिवार के अन्य सदस्य मौके पर मौजूद नहीं थे। खेलते हुए बच्ची गर्म पानी में गिर गई। जिससे उसका शरीर गंभीर रूप से झुलस गया। बच्ची के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर रूप से झुलसी हालत में देखकर घबरा गए। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गोपालगंज मॉडल सदर अस्पताल ले जाया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.