बलिया, अक्टूबर 3 -- बेल्थरारोड। सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी को लोकसभा की उद्योग संबंधी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया। समिति शाखा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार उनकी सदस्यता बीते 26 सितम्बर से प्रभावी है। उद्योग संबंधी समिति में लोकसभा से कुल 21 सदस्यों को शामिल किया गया। इनमें सांसद विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा राज्यसभा के 10 सदस्यों को समिति में स्थान दिया गया है। तिरुचि शिवा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति के माध्यम से उद्योग क्षेत्र में से संबंधित नीतियों, योजनाओं व विभिन्न विषयों पर संसदीय स्तर पर विचार विमर्श किया जाता है। सांसद विद्यार्थी ने कहा कि इस जिम्मेदारी के माध्यम से क्षेत्र में रोजगार, उद्योग व विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्ता...