शामली, अप्रैल 29 -- कांधला क्षेत्र के सलेमपुर रोड पर किसानों को बढ़ी हुई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने डीएम आलोक यादव को एक शिकायती पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने सलेमपुर रोड पर बने गहरे नालों को पक्का कराने और नालों पर पुलिया बनाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि उनके खेत सलेमपुर रोड पर स्थित है, और रास्ते में बने गहरे नाले की वजह से उन्हें खेतीबाड़ी और पशुओं को खेत में ले जाने में कठिनाई हो रही है। नालों को पहले छोटे आकार में बनाया गया था, लेकिन अब इन नालों को बड़े आकार में गहरा कर दिया गया है, जिससे न केवल किसान बल्कि अन्य लोग भी इस रास्ते से सुरक्षित नहीं निकल पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- नकटी नाला पर पुल निर्माण की मांग तेज, सांसद को भेजा गया पत्र कहा कि सलेमपुर रोड पर स्थित बंजर भूमि पर पहले तालाब हुआ करता था, जिसे अब मक...