देवरिया, मार्च 14 -- महदहा (देवरिया) हिंदुस्तान टीम। जिले के सलेमपुर कोतवाली के अहिरौली गोपालपुर में चोरों ने खिड़की के रास्ते घर में घुसकर नकदी और लाखों का सामान उड़ा दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की। साथ ही जल्द ही घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है।सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर अहिरौली निवासी धनवा देवी पत्नी स्व इंद्रासन का परिवार शुक्रवार शाम मझौली राज के वार्ड नंबर 8 शंकर नगर में अपने नाती की शादी में कुंदन के घर गए हुए थे। शादी समारोह संपन्न होने के बाद शुक्रवार देर रात 11 बजे जब वे सभी वापस घर लौटे तो कमरे मे बिखरे सामान और बॉक्स खुला देख अवाक रह गए। धनवा देवी ने शुक्रवार देर रात ही घटना की सूचना पीआरबी को दी। जिसपर पीआरबी और कोतवाली पुलिस पहुंच कर घटना की जानकारी ली। धनवा देवी के मुताबिक उनकी दो बहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.