सलेमपुर में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या
हरिद्वार, अप्रैल 20 -- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नितिन चौहान (32) निवासी सलेमपुर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक नशे का आदी था और पारिवारिक कलह भी चल रही थी। उसकी पत्नी भी उससे अलग रह रही थी। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। पारिवारिक कारणों के चलते यह कदम उठाने की आशंका है। यह भी पढ़ें- गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र में युवक ने पेड़ पर लगाई फांसी मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.