मुरादाबाद, अप्रैल 19 -- कांठ तहसील क्षेत्र के गांव सलेमपुर फजलाबाद में चार दिन पहले पांच वर्षीय बच्चे पर हमले के बाद वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में रविवार को एक मादा तेंदुआ कैद हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। चार दिन पूर्व गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई थी, जब खेत पर मौजूद एक पांच साल के बच्चे पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया था। घटना के समय बच्चा अपने माता-पिता के साथ खेत में था। अचानक हुए हमले के बाद माता-पिता ने साहस का परिचय देते हुए बच्चे को तेंदुए के चंगुल से छुड़ा लिया। इस दौरान बच्चा घायल हो गया। अस्पताल में वन विभाग की निगरानी में बच्चे का उपचार चल रहा है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया था। डीएफओ अविनाश पांडे के अनुसार पकड़े गए तेंदुए की उम्र करीब आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.