देवरिया, मार्च 3 -- महादहा, (देवरिया) हिंदुस्तान टीम जिले के सलेमपुर उपनगर के इचौना स्थित एक सराफा दुकान को चोरों ने सोमवार की रात निशाना बना दिया। सराफा दुकान में चोरी की सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। सीओ मनोज कुमार, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र ने निरीक्षण किया। लाकर न टूटने की सूचना पर पुलिस ने राहत की सांस ली। बरहज बाजार के रहने वाले मनीष वर्मा इचौना में सराफा की दुकान चलाते हैं। प्रत्येक दिन की बात वह सोमवार को भी अपनी दुकान बंद कर चले गए, मंगलवार की सुबह लोगों ने इनके दुकान का ताला टूटा देखा तो दुकानदार के साथ पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और निरीक्षण किया। कितने के सामान गया है, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.