कन्नौज, मई 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान कई ग्रामीणों ने गांव में आंबेडकर पार्क बनवाए जाने की मांग की। इसके साथ ही गांव के कई लोगों ने विभिन्न समस्याओं को भी ब्लॉक अधिकारियों के सामने रखा। ग्राम पंचायत सलेमपुर में आयोजित हुई चौपाल के दौरान खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। गांव के एक किसान ने प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने की मांग की, जबकि एक वृद्ध ने पेंशन न आने की समस्याओं को रखा। इसके साथ ही कई ग्रामीणों ने गांव में रोज साफ-सफाई कराए जाने की मांग की। वहीं कई ग्रामीणों ने गांव में आंबेकर पार्क निर्माण कराए जाने की मांग को भी रखा। बीडीओ ने ग्रामीणों की समस्या को सुनते हुए उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। चौपाल के बाद अन्नप्राशन ...