हरिद्वार, अगस्त 6 -- हरिद्वार, संवाददाता। रानीपुर पुलिस और उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वाड ने ग्राम सलेमपुर में छापेमारी कर अवैध पशु कटान करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 155.8 किलोग्राम भैंस वंशीय मांस, छह पशु खुर और कटान के उपकरण बरामद किए गए। एक आरोपी फरार है। पशु चिकित्साधिकारी की पुष्टि के बाद बरामद मांस को नष्ट कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...