शामली, दिसम्बर 13 -- क्षेत्र के सलेमपुर मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत देने के उद्देश्य से खंड विकास विभाग द्वारा नाला खुदाई का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के कारण यह कार्य एक बार फिर ठप हो गया है। शनिवार को थाना समाधान दिवस पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने नाला खुदाई कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए अतिक्रमण हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार से अवैध कब्जा हटाने के लिए दो दिन का समय मांगा, जिस पर नायब तहसीलदार ने सख्ती दिखाते हुए दो दिन की मोहलत देते हुए कब्जा हटाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए। कुछ लोगों ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर आम और शीशम के पेड़ लगा रखे थे, जो नाला खुदाई में प्रमुख बाधा बन रहे थे। नायब तहसीलदार ने संबंधित किसानों को...