फिरोजाबाद, जनवरी 28 -- थाना टूंडला पुलिस ने चेकिंग के दौरान सूचना पर सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 4780 रुपये बरामद किए। थाना टूंडला पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान सूचना पर भाव सिंह के मकान के खंडहर के पास नगला सलेमपुर खार से सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियो के पास से 4780 रुपये बरामद किए। पकड़े जुआरियों ने अपने नाम भारतवीर उर्फ बच्चू सिंह पुत्र श्यामा लाल, कुँवरपाल पुत्र अवधेश कुमार, शिवकुमार उर्फ शिवा पुत्र रामकिशोर, भूप सिंह पुत्र प्रताप सिंह, रिषी पुत्र प्रताप सिंह, उमेश पुत्र ज्ञान सिंह, असलम पुत्र इस्माइल खाँ निवासीगण सलेमपुर नगला खार थाना टूंडला बताया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, शैलेन्द्र शर्मा, अरविन्द कुमार, भूरी सिंह आदि प्रमुख है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.